
वार्ड नंबर 2 से अर्पणा ने किया नामांकन, सर्वांगीण विकास का किया वादा
Rahul Kumar @ united palamu
Latehar : वार्ड संख्या 2 से पार्षद पद की प्रत्याशी अर्पणा सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के उपरांत उन्होंने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि जनता ने उन्हें चुनाव में विजयी बनाया, तो वार्ड संख्या 2 का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।अर्पणा सिंह ने अपने संबोधन में घोषणा की कि वार्ड में एक वार्ड विकास केंद्र का निर्माण कराया जाएगा, जिससे आम नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान वार्ड में जो समस्याएं सामने आई हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों के हितों की बात करते हुए कहा कि इन वर्गों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। अर्पणा सिंह ने वार्डवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही वार्ड का समग्र विकास संभव है।





