वार्ड नंबर 29 से निर्विरोध चुनाव जीतने पर वार्ड पार्षद नवीन गुप्ता ने निकाला विजय जुलूस

Palamu : शहर के वार्ड नम्बर 29 से निर्विरोध वार्ड का चुनाव जीतने पर नवीन कुमार गुप्ता उर्फ लाल बाबू ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ धोबी मोहल्ला चौक से विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस के दौरान लाल बाबू ने लोगों के घर-घर जाकर छोटे बड़े भाइयों माताओं-बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया।वही विजय जुलूस के दौरान समर्थकों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी जाहिर किया।बताते चले की नवीन कुमार गुप्ता की इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

समर्थकों का कहना है कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि वार्ड 29 की जनता के विश्वास और एकता की जीत है। बिना किसी विरोध के निर्वाचित होना इस बात का प्रमाण है कि क्षेत्र के विकास के लिए उन पर सभी वर्गों ने भरोसा जताया है।स्थानीय निवासियों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनका यह कार्यकाल ​क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं (सड़क, नाली, बिजली) के समाधान में मील का पत्थर साबित होगा। जनता की उम्मीदों को नए आयाम और नई ऊंचाइयां देगा।

युवा नेतृत्व के जरिए वार्ड में आधुनिक और समावेशी विकास लाएगा। ​”नवीन कुमार गुप्ता (लाल बाबू) की यह जीत क्षेत्र की तरक्की के लिए एक नई सुबह की तरह है।वही मौके पर उपस्थित नवीन कुमार गुप्ता उर्फ लाल बाबू ने कहा कि इस बार हमें जनता का भरपूर सहयोग मिला है और लोगों ने हमें वार्ड नंबर 29 से निर्विरोध चुना है। उन्होंने कहा कि यह जीत हमारी जीत नहीं है बल्कि वार्ड नंबर 29 के सभी जनता की यह जीत है।हम वादा करते हैं कि जनसेवा के संकल्प को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और लोगों की सुख दुख में दिन-रात खड़े रहेंगे।

मौके पर समाजसेवी प्रभात गुप्ता, मनोहर कुमार लाली, शन्नी कुमार, मोहम्मद नियाजउद्दीन सहित सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!