वार्ड नंबर 5 के प्रबल दावेदार नीरा देवी ने कहा : यहां की जनता का मिल रहा है भरपूर सहयोग और समर्थन

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नम्बर 5 की वार्ड पार्षद सह प्रत्याशी व डिप्टी मेयर की दावेदार नीरा देवी ने अपने आवास पर निगम चुनाव को लेकर की प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता के दौरान नीरा देवी ने कहा की निर्विरोध अपने वार्ड 5 से वार्ड पार्षद की चुनाव लड़ेगी और डिप्टी मेयर की दावेदारी करेंगी। उन्होंने कहा की उनके द्वारा क्षेत्र में समुचित विकास की गई है। जिससे यहां की जनता काफी खुश है। उन्होंने कहा कि जनता के कहने पर ही वे फिर इस बार के निगम का चुनाव लड़ने जा रही है। नीरा देवी ने कहा की 2 फरवरी को अपना नामांकन भरेगी। उन्होंने जनता से अपील किया की उनके नामांकन में भारी संख्या में उपस्थित हों। डिप्टी मेयर के दावेदारी कर रही नीरा देवी ने कहा कि डिप्टी मेयर के पद के लिए मनोज सिंह भी दावेदारी कर रहे हैं। वे मेरे बड़े भाई हैं। उनका मैं सम्मान करती हूं। लेकिन अब आने वाला समय ही बताएगा कि आगे क्या होगा ?

वार्ड नंबर 5 का होगा तेज गति से विकास : नीरा देवी

नीरा देवी ने कहा कि वार्ड नंबर 5 में तेज गति से विकास किया जाएगा। यहां की जो भी समस्या है उसका त्वरित गति से निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 5 ग्रामीण क्षेत्र है। इस कारण जिस गति से विकास होना चाहिए था, उस तरह नहीं हुआ। लेकिन इस बार वार्ड नंबर 5 विकास के मामले में टॉप पर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां की जनता का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता के हर सुख दुख में वे साथ रहते हैं। यही कारण है कि उनके प्रति यहां की जनता काफी खुश है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!