वार्ड पार्षदों के विश्वास की रक्षा करना मेरा परम धर्म होगा, अभिनंदन समारोह को संबंधित करते हुए मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सिंह ने कहा
डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सिंह ने नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के लिए अभिनंदन समारोह का किया आयोजन
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम के डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी मनोज सिंह ने शनिवार को होटल सुमति में नवनिर्वाचित वार्ड पार्षदों के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्षदों को संबोधित करते हुए मनोज सिंह ने कहा कि मेदिनीनगर नगर निगम के विकास के नए अध्याय की शुरुआत के अवसर पर, मैं अपने सभी वार्ड पार्षदों का अंतःकरण से आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी ने निर्विरोध रूप से मुझ पर जो अभूतपूर्व विश्वास जताया है, वह मेरे राजनीतिक जीवन की केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक ऐसी ‘अमूल्य निधि’ है, जिसे मैं हमेशा अपनी पलकों पर सजाकर रखूँगा। आप सभी का यह सहयोग और विश्वास इस बात का प्रमाण है कि हम सभी मेदिनीनगर की प्रगति के लिए एकमत और एकजुट हैं।
उन्होंने पार्षदों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि मैं आप सभी को यह वचन देता हूँ कि आपके द्वारा सौंपे गए इस उत्तरदायित्व की मर्यादा और विश्वास की रक्षा करना मेरा परम धर्म होगा। हम सभी मिलकर मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में ‘विकास और विश्वास’ का एक ऐसा पारदर्शी वातावरण कायम करेंगे, जहाँ विकास की किरणें अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकें। मेरे लिए राजनीति कोई पेशा नहीं, बल्कि जन-सेवा का एक पवित्र मिशन है। हम सभी जनप्रतिनिधि एक परिवार के समान हैं और एक परिवार की भांति ही हम सामूहिकता के साथ शहर की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

मनोज सिंह ने आगे कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि विकास कार्यों में हर वार्ड पार्षद की गरिमा और सुझावों को सर्वोच्च प्राथमिकता मिले, ताकि भविष्य में आपको कभी भी शिकायत का कोई अवसर न मिले। विकास की इस साझा यात्रा में मुझे पूरा विश्वास है कि हम मेदिनीनगर को राज्य के मानचित्र पर एक आदर्श नगर निगम के रूप में स्थापित करेंगे। आपके इस असीम स्नेह और समर्थन के लिए मैं आजीवन आपका ऋणी रहूँगा। उन्होंने इस यात्रा में कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने और मनोबल बढ़ाने के लिए आदरणीय बहन नीरा देवी जी, छोटे भाई गौतम सिंह उर्फ डब्लू सिंह, राजू तिर्की और गौरव सिंह जी का विशेष रूप से हृदय से आभार और धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का सहयोग ही मेरी असली शक्ति है। आइए, हम सब मिलकर एक सशक्त और सुंदर मेदिनीनगर का निर्माण में अपना सक्रिय और सकारात्मक सहयोग देने का संकल्प लें। मौके पर भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उपस्थित वार्ड पार्षद
वार्ड 1- मंजू देवी
वार्ड 2- सुनील राम
वार्ड 3 – राहुल कुमार
वार्ड 4- बिंदिया देवी
वार्ड 5-नीरा देवी- (निर्विरोध)
वार्ड 6- आशना पाण्डेय
वार्ड 7 – रीता शुक्ला
वार्ड 8 – पुष्पा देवी
वार्ड 9 – सोनू कुमार
वार्ड 10- रौशन मेहता
वार्ड 11- कविता देवी
वार्ड 12 – अनूप सिंह
वार्ड 13 – धीरेंद्र पांडेय
वार्ड 14 – संजू सिंह
वार्ड 15 – अमित कुमार सिंह (मिनी सिंह)
वार्ड 17- नामिता कुमारी
वार्ड 19 – नवीन प्रसाद
वार्ड 20 – ममता कुमारी
वार्ड-21 साहेब सिंह
वार्ड 22 – नीतू सिंह
वार्ड 23- मनोज सिंह- (निर्विरोध)
24 वार्ड – रौशन कुमार नाग
वार्ड 25 – मनीषा कुमारी
वार्ड-26 – अख्तरी बेगम
वार्ड 27 – कमर याष्मीन
वार्ड 28 – सैफुल्लाह खान
वार्ड 29 – नवीन गुप्ता (लाल बाबू) (निर्विरोध)
वार्ड 30- रवि पासवान
वार्ड 31 – मुमताज बानो
वार्ड 32- अनीश खातून
वार्ड 33 – सोनी कुमारी
वार्ड 34-अर्चना देवी
वार्ड 35 – दीपिका कुमारी
वार्ड 16 के प्रतिनिधि – रविशंकर गुप्ता




