
वार्ड पार्षदों सहित विशिष्ट महिलाएं सम्मानित
लातेहार:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्ति को नमन करते हुए सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर पथ लातेहार के डॉ कृष्ण चंद्र गांधी सभागार में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का प्रारंभ वार्ड पंचायत अध्यक्ष एवं नवनियुक्त महिला वार्ड पार्षदों सहित विद्यालय समिति, प्रधानाचार्य के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।महिला दिवस पर विषय प्रवेश प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी के द्वारा किया गया।कार्यक्रम पर प्रस्तावना व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव राजीव रंजन पांडेय ने बच्चों के विकास में माताओं के विशेष योगदान को रेखांकित किया।कार्यक्रम पर मातृ भारती अध्यक्षा रितु रानी पांडेय ने महिला शब्द के अर्थ को विस्तार से बताएं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं घर को मंदिर बनती है।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लातेहार नगर पंचायत में नवनियुक्त महिला पार्षदों सहित विशिष्ट महिलाओं को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया।
साथ में लातेहार नगर पंचायत के नवनियुक्त अध्यक्ष महेश सिंह का भी अभिनंदन और सम्मान किया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की शक्ति अतुलनीय है ।धर्म की रक्षा हेतु मां दुर्गा का अवतार हुआ उन्होंने बताया कि बेटियां अपने पिता के लिए विशेष होती है।विद्यालय प्रबंध कार्यकारिणी समिति की उपाध्यक्षा प्रीति भारती ने आशीर्वचन के रूप में महिला दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुए कहा की महिलाएं स्वयं में विश्वास रखें एवं सभी को महिलाओं के प्रति सम्मान रखने के बारे में बताएं।उन्होंने महिलाओं पर रविंद्र नाथ टैगोर के प्रसिद्ध पंक्ति को उल्लेखित की।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर निम्न वार्ड पार्षदों सहित विशिष्ट महिलाओं को सम्मानित किया गया जो इस प्रकार है -रितु रानी पांडे, प्रीति भारती, अनिता कुमारी ,
सुगंधी देवी,विमला देवी, शब्बू परवीन, आशा देवी, संयुक्ता कुंवर,मुस्तरी बीबी, अमला पन्ना, कलावती देवी ,उषा देवी, गुड़िया सिन्हा ,गीता कुमारी ,ममता त्रिपाठी रूबी कुमारी ,मधु कुमारी नीलम कुमारी, उपासना कुमारी, पूनम गुप्ता, नीलम अम्बषटा, श्वेता श्रीवास्तव,सरिता देवी, बसंती देवी, मानमती देवी,शीला देवी,नीलम देवी आदि।इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य दीदी जी मौजूद रहे।





