वार्ड 11 में मां कविता देवी और वार्ड 12 में बेटी सौम्या कुमारी ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों ने जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 11 की वार्ड पार्षद उम्मीदवार कविता देवी प्रतिदिन अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ विभिन्न मुहल्लो में जन संपर्क अभियान चला रही है।जनसंपर्क अभियान के दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही जनता की सेवा करते रहने का संकल्प जतायी। बताते चले की कविता देवी पूर्व में भी वार्ड पार्षद रह चुकी है।वार्ड पार्षद रहने के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विकास का कार्य किया है। यदि कोई भी व्यक्ति उनके पास समस्या को लेकर पहुंचता है तो उसका समस्या का समाधान वह तुरंत करती है।
मौके पर उपस्थित वार्ड पार्षद प्रत्याशी कविता देवी ने कहा कि यदि इस बार भी जनता हमें आशीर्वाद और समर्थन करती है तो वार्ड में जो भी समस्या बाकी रह गया है उसे मैं पूरा करने की प्रयास करूंगी। वहीं वार्ड नंबर 12 से कविता देवी की पुत्री सौम्या कुमारी भी चुनाव मैदान में उतर चुकी हैं। प्रतिदिन वह भी अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ वार्ड में दौरा करने पहुंच रही है और लोगों से आशीर्वाद लेकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। वहीं वार्ड नंबर 12 के लोगों ने भी उनके पक्ष में मतदान करने का भरोसा दिलाया है।





