
विकास कार्यों को लेकर विधायक प्रकाश राम ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कह दी बड़ी बात
Rahul Kumar @ united palamu
लातेहार:विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को पूर्व के विधायकी कार्यकाल में विधायक प्रकाश राम ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी थी। उनके कार्यकाल के दौरान क्षेत्र की आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। विशेष रूप से सड़क, पुल एवं पुलिया निर्माण पर जोर देते हुए दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों को लातेहार जिला मुख्यालय से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न कराया गया।
इन विकास कार्यों से न केवल आवागमन सुगम हुआ, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी सृजित हुए। ग्रामीणों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों में काफी कमी आई, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार हुआ।वर्तमान में भी विधायक प्रकाश राम उसी विकासशील सोच के साथ क्षेत्र में सक्रिय हैं। नए साल के शुरुआती सप्ताह में विधानसभा क्षेत्र के सघन भ्रमण के दौरान उन्होंने जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उनके समाधान की दिशा में त्वरित पहल की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह आगे भी विकास कार्यों को निरंतर गति दी जाएगी और लातेहार विधानसभा क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।क्षेत्रवासियों ने विधायक के पूर्व कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को याद करते हुए उनके नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि प्रकाश राम के नेतृत्व में लातेहार विधानसभा का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।




