विधायक प्रकाश राम ने सीसी पंचायत क्षेत्र का किया भ्रमण, ग्रामीणों की समस्याओं का किया ऑन-स्पॉट किया समाधान

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : भाजपा विधायक प्रकाश राम (लातेहार विधानसभा क्षेत्र) ने शनिवार को सदर प्रखंड अंतर्गत सीसी पंचायत के विभिन्न गांवों और टोलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए ऑन-स्पॉट समाधान भी कराया।ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष सड़क, बिजली, पेयजल, विवाह मंडप सहित कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।विधायक प्रकाश राम ने कुछ गंभीर समस्याओं पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से फोन पर बात कर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया। वहीं अन्य समस्याओं के शीघ्र निराकरण का भरोसा ग्रामीणों को दिया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के साथ-साथ ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पंचायतों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली को प्राथमिकता दी जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।



विधायक के साथ क्षेत्र भ्रमण में कई भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता थे शामिल

भ्रमण के दौरान विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, अमरजीत सिंह, देवेंद्र राम, विनोद उरांव, मिंकु साहू, मोहम्मद उमर, पवन गुप्ता, मदन यादव, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!