विलासी टोपनो को आम आदमी पार्टी ने दिया अपना समर्थन

लातेहार: नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। झामुमो, कांग्रेस, बसपा एवं माकपा के संयुक्त समर्थित प्रत्याशी विलासी टोपनो को आम आदमी पार्टी ने भी अपना समर्थन देने की घोषणा की है। शहर के होटल कार्निवल में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में प्रदेश निकाय प्रभारी नागेन्द्र चोबे एवं जिला अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में इसका औपचारिक ऐलान किया गया।प्रदेश निकाय प्रभारी नागेन्द्र चोबे ने कहा कि विलासी टोपनो स्वच्छ छवि, स्पष्ट सोच और विकास के प्रति प्रतिबद्ध उम्मीदवार हैं।नगर क्षेत्र में पारदर्शी प्रशासन, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।
जिला अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि यह समर्थन जनता की अपेक्षाओं और स्थानीय मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए दिया गया है।प्रेस वार्ता में बीस सूत्री उपाध्यक्ष अरूण कुमार दूबे, झामुमो जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव,वासुदेव प्रसाद, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, सौरभ श्रीवास्तव, विकास दास सहित कई नेता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!