
विशुनपुर पंचायत के मुखिया ने अपने निजी खर्च से किया कम्बल का वितरण
नौडीहा बाजार (पलामू) : पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के मुखिया संघ के प्रखंड उपाध्यक्ष सह विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती के द्वारा अपने निजी खर्च से गरीब असहाय परिवारों के बीच करीब मंगलवार को अपने आवास में 100 कम्बल का वितरण किया गया। उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब असहाय की सेवा करना ही मेरा कर्तव्य है। अगर आज मुखिया बने हैं तो इन्हीं लोगों का दुलार, प्यार एवं आशीर्वाद के कारण। उन्होंने कहा कि आज हम विशुनपुर पंचायत के मुखिया का पद संभाल रहे हैं। मुखिया बनकर आज हमें गौरवान्ति महसूस होता है कि इतना बड़ा पद पर बैठा हूं। इस प्रखंड के कम उम्र के मुखिया हैं। इस मौके पर पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष विश्वप्रेम कुमार रंजन, वार्ड सदस्य चंदन कुमार, छोटू कुमार रजक, पूर्व पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि के सदस्य लक्ष्मण राम समेत अन्य गणमान्य लोगों मौजूद थे।





