विश्रामपुर के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया धान क्रय केंद्र का उद्घाटन

Digital Desk-United Palamu

Palamu : विश्रामपुर के पुराने ब्लॉक परिसर स्थित पैक्स भवन में गुरुवार को धान क्रय केंद्र खोला गया.धान क्रय केंद्र का उद्घाटन स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह,जिला पार्षद विजय रविदास,बीडीओ राजीव सिंह व सांसद प्रतिनिधि अनुज पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि क्रय केंद्र खुल जाने से किसानों को फसल का उचित कीमत मिलेगा.धान क्रय में किसी भी प्रकार का दलाली व बिचौलियागिरी बर्दास्त नही की जायेगी.जिला पार्षद विजय रविदास ने कहा कि बगैर किसी भेद-भाव के सभी वास्तविक किसानों का धान क्रय होना चाहिये.नोडल पदाधिकारी सह एमओ रणधीर कुमार ने बताया कि किसान अपना धान बेचने के लिये प्रज्ञा केंद्र तथा अपने मोबाइल के द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन कर सकते है.किसान निर्धारित दो सौ क्विंटल तक धान यहां बेच सकते है.उससे ज्यादा बेचना हो तो उपयुक्त से अनुमति लेना होगा.पैक्स लिमिटेड के अध्यक्ष सुमित शेखर ने बताया कि सभी किसानों का धान ई-पॉश फोर जी मशीन से लिया जायेगा.वन टाइम पेमेंट व स्टॉल बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है.जिसका न्यूनतम समर्थन मूल्य 24 सौ 50 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है.उद्घाटन के पहले दिन दो किसान ने अपना धान विक्रय किया.

इनकी रही उपस्थिति

मौके पर क्रय पदाधिकारी इम्तियाज हुसैन,हरिनाथ चंद्रवंशी,विधायक प्रतिनिधि हेसामुद्दीन अंसारी,कृष्णा कांत यादव उर्फ मुन्ना यादव,देवनाथ यादव,हरे कृष्णा सिंह,रामजी विश्वकर्मा,सत्यम ठाकुर सहित सभी कार्यकरणी सदस्य व कई किसान मौजूद थे.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!