विश्रामपुर थाना प्रभारी ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार

Palamu : विश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बिहार राज्य गया जिले के छपरबंधा थाना क्षेत्र के चोरीताड़ गांव निवासी अभियुक्त निशान जी उर्फ दारा सिंह उर्फ अभिजीत सिंह पिता सुरेंद्र यादव के घर ढोल नगाड़ा बजाकर इश्तहार चिपकाने का काम किया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार दुबे ने बताया कि बिश्रामपुर थाना कांड संख्या 35/23 (दिनांक 16/06/2023) में नामजद अप्राथमिकी अभियुक्त निशांत जी उर्फ दारा सिंह उर्फ अभिजीत सिंह 16 जून 2023 से फरार चल रहा है। लंबे समय से गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर सख्त कदम उठाया है।अभियुक्त के घर पर ढोल नगाड़े बजाते हुए विधिवत इस्तेहार चिपकाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त पर धारा 147, 149, 392, 385, 435, 427 भादंवि एवं सीएलए एक्ट की धारा 17 के तहत गंभीर आरोप हैं।उन्होंने बताया की न्यायालय के निर्देश पर अभियुक्त के घर इस्तेहार चिपकाया गया है। इस्तेहार चिपकाने के समय अभियुक्त के अन्य सदस्य व स्थानीय ग्रामीण गवाह के रूप में मौजूद थे। इस्तेहार चिपकाये जाने के बाद भी अगर आरोपी पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण नहीं करता है तो उसके विरुद्ध एक माह बाद कुर्की जब्त करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!