विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध के अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी हो: दीपक राज

लातेहार:झारखण्ड के हजारीबाग जिले अंतर्गत विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ हुए जघन्य अपराध की बरवाडीह व्यवसायिक संघ कड़े शब्दों में निंदा करता है। यह घटना अत्यंत शर्मनाक और मानवता को झकझोर देने वाली है। घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद चिंताजनक है, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। बरवाडीह व्यवसायिक संघ मांग करता है कि दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। साथ ही, क्षेत्र में बहन-बेटियों एवं सभी महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!