वीरान पड़े भवनाथपुर का टाउनशिप एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियों से होगा गुलजार

भवनाथपुर-टॉउनशिप में खाली पड़े सेल की जमीन पर एनटीपीसी प्लांट लगाने की तैयारी में

बंशीधर नगर : गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में स्थित भवनाथपुर-टॉउनशिप में खाली पड़े सेल की जमीन पर एनटीपीसी प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।यदि सब कुछ योजना अनुसार हुआ तो वीरान हो चुका यह इलाका एक बार फिर औद्योगिक गतिविधियों से गुलजार हो सकता है। सेल और एनटीपीसी के पदाधिकारियों के बीच जमीन हस्तांतरण को लेकर बात चीत जारी है।भवनाथपुर खदान समूह के उप महाप्रबंधक श्याम उज्जवल मेदा ने इसकी पुष्टि किया है।एनटीपीसी के प्रारंभिक चरण में पांच मेगावाट विजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। सेल प्रबंधन अपने टाउनशिप और आवासीय परिसर सहित लगभग2500 एकड़ जमीन एंटीपीसी को सौपने की तैयारी में है। यह जमीन कुल 11 गांवों में फैली हुई है। प्रमुख गांवों सरैया में (544.58एकड़),
घाघरा(376.72एकड़), गुडगावां(336.41एकड़), धनिमडरा(307.94एकड़),जंगीपुर (235.69एकड़), तुलसी दामर (156.77एकड़), सिंदुरिया(97.86एकड़),
अरसली उत्तरी(98.87) गावँ शामिल है।

14 वर्षो का खत्म होगा इंतजार

भवनाथपुर में पावर प्लांट की चर्चा पिछले 14 वर्षों से चल रहा है। 19 फरवरी 2014 को विधायक आनंद प्रताप देव ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से 1320 मेगावाट के प्लाट का शिलान्यास कराया था। लेकिन यह परियोजना कभी धरातल पर उतर ही नहीं सकी। इस मुद्दे पर वर्तमान विधायक आनंद प्रताप देव और पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही आमने-सामने रहे। लंबे समय तक आप पर आप का यह दौर चलता रहा। अब एनटीपीसी की पहल से स्थानीय लोगो के मन मे उम्मीद की किरण जलने लगी है।

खदानों के बंद हो जाने से पसरा है सन्नाटा

भवनाथपुर स्थित घाघरा, सरैया,गुडगांवा चुना पत्थर खदाने वर्ष 2014 में बंद कर दी गई थी।इसके बाद 16 फरवरी 2020 को तुलसी धाम डोलोमाइट खदान भी बंद हो गया। इन खदानों के बंद होने से पूरा क्षेत्र आर्थिक रूप से पीछे गया और टाउनशिप वीरान हो गया सेल ने पहले ही करीब 1170 एकड़ जमीन राज्य सरकार को सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया था।लेकिन एनटीपीसी की एंट्री से परिस्थितियां बदलती दिख रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!