शहरी जलापूर्ति की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त,कई इलाकों में जलापूर्ति रहेगी बाधित

लातेहार: बहेराटांड़ मोड़ बाईपास के समीप शहरी जलापूर्ति योजना की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को जलापूर्ति बाधित रहेगी।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस तकनीकी खराबी की वजह से धर्मपुर, बहेराटांड़, चंदनडीह, पहाड़पुरी एवं मेन रोड क्षेत्र में निर्धारित समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो सकेगी।विभाग द्वारा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर कराया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द जलापूर्ति सामान्य की जा सके।शहरी जलापूर्ति विभाग ने शहरवासियों से इस दौरान सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!