शिमला, कुल्लू और मनाली ने ओढ़ ली बर्फ की चादर, बाहरी राज्यों के पर्यटक कर रहे हैं बर्फ का दीदार

Shimla : हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी के बाद बुधवार को धूप खिली। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नाैर, सिरमाैर, कांगड़ा जिले के ऊपरी इलाकों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। मनाली में भारी बर्फबारी हुई है। वहीं शिमला शहर में भी रात को बर्फबारी हुई। पर्यटन स्थल कुफरी, खज्जियार, शिमला, नारकंडा, मनाली बर्फ से लद गए हैं। बर्फबारी से शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति और चंबा समेत अन्य जिलों में करीब 500 सड़कें अभी भी बाधित हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार नजारा पर्यटकों को अपनी आकर्षित कर रहा है। बर्फ के दीदार के लिए बड़ी संख्या में सैलानी, शिमला, मनाली, खज्जियार पहुंचे हैं। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी राज्य के उच्च पर्वतीय कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है। बर्फबारी से लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। राज्य में सैकड़ों सड़कें बाधित हैं। कई इलाकों में शीतलहर फिर तेज हो गई है।

पर्यटन स्थल खज्जियार में बिछी बर्फ की सफेद चादर में बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटकों ने जमकर अठखेलियां कीं। पर्यटक बर्फ में रोमांचित होकर खेलने समेत फिसलकर खूब मस्ती करते नजर आए। प्रकृति की गोद में स्थित पर्यटन स्थल खज्जियार में मुंबई, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात के पर्यटकों समेत स्थानीय लोग भी परिवार के साथ पहुंचकर बर्फ के दीदार करने पहुंचे। वहीं खज्जियार से लक्कडमंडी मार्ग पर फिसल होने के कारण वाहन चालकों को वाया चंबा होकर ही अब खज्जियार का रुख करना पड़ रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!