
शिशु मंदिर बाजकुम में विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं गुरु तेज बहादुर सिंह जयंती मनाई गई
लातेहार: बाजकुम रेलवे स्टेशन स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मंगलवार, 7 अप्रैल 2026 को विश्व स्वास्थ्य दिवस एवं गुरु तेज बहादुर सिंह जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजबल्लम शर्मा द्वारा लातेहार सदर अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लातेहार के चिकित्सा पदाधिकारियों को सादर आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं अतिथि परिचय के साथ किया गया।कार्यक्रम में शामिल चिकित्सा दल के सदस्यों में डॉ. विवेक विद्यार्थी (यक्ष्मा एवं कुष्ठ रोग विशेषज्ञ, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी लातेहार), डॉ. आर. बी. ठाकुर (एम.ओ., आरबीएसके), आदर्श जी (एमपीडब्ल्यू), हीरालाल प्रसाद (फार्मासिस्ट) तथा प्रभा लकड़ा (एएनएम) शामिल थे।सभी चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को विभिन्न रोगों एवं उनके बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. विवेक विद्यार्थी ने स्वच्छता एवं नियमित दिनचर्या के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं डॉ. आर. बी. ठाकुर ने बैक्टीरिया, रेबीज, सर्पदंश जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए।अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने कुपोषण, मच्छरों से फैलने वाले रोगों तथा दूषित जल से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया और उनसे बचाव के तरीके बताए। अंत में सभी बच्चों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के दौरान गुरु तेज बहादुर सिंह जी के जीवन, देशभक्ति, अद्भुत साहस एवं त्याग पर भी प्रकाश डाला गया, जिससे विद्यार्थियों को प्रेरणा मिली।कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहनों की सहभागिता सराहनीय रही। अंत में चिकित्सकों द्वारा सभी विद्यार्थियों का कक्षा अनुसार स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।




