श्री रामनवमी पूजा महासमिति की बैठक संपन्न,श्री रामनवमी की तैयारियों पर बनी रणनीति


लातेहार:श्री रामनवमी पूजा महासमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई।यह बैठक पुरोहित त्रिभुवन पांडेय जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।जिसमें आगामी श्री रामनवमी पूजा को भव्य एवं सफल बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में समिति के सदस्यों ने आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। रामनवमी के दौरान पूजा-पाठ,मंगलवारी मोटरसाइकिल जुलुश, सत्मी जुलुस, नवमी शोभायात्रा, सत्र चलन प्रतियोगिता, साफ-सफाई एवं अन्य कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का निर्णय लिया गया।इस मौके पर महासमिति के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।जिनमें मुख्य रूप से प्रभात कुमार, राजन तिवारी,अकित पांडेय, रंजीत साहू,पंकज तिवारी, सुरेंद्र सिंह, अमित पांडेय, रघुवीर यादव, रविंद्र प्रजापति,चंदन कुमार, विशाल कुमार, प्रवीण मिश्रा, आनंद सिंह,गजेन्द्र कुमार शामिल थे।बैठक में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर रामनवमी पूजा को सफल बनाने का संकल्प लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!