
संत मरियम विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई

Palamu : संत मरियम विद्यालय के निदेशक अविनाश देव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सबों के लिए खुशहाली का दिन है। इसी दिन देश में भारत का संविधान लागू हुआ था। उन्होंने कहा कि संत मरियम विद्यालय परिवार की ओर से झारखंड राज्य सहित देश के तमाम नागरिकों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं,जोहार! आइए, हम सब मिल कर भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक राजनैतिक स्वतंत्रता समता एकता अखंडता बंधुता बढ़ाने के लिए संकल्प लें, ताकि गण का तंत्र अक्षुण्ण रहे।




