
संत मरियम स्कूल में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस

Palamu : संत मरियम स्कूल में क्रिसमस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।
स्कूल के विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज का आकर्षक झांकी बनाया
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज का आकर्षक झांकियां, क्रिसमस गीत, एवं नृत्य प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग और मानवता के प्रति प्रेम को सुंदर ढंग से दर्शाया गया।
अविनाश देव ने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का किया आह्वान
इस अवसर पर चेयरमैन अविनाश देव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, करुणा, सेवा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को प्रभु यीशु के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा सदैव सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन नववर्ष के शुभकामनाओं एवं के साथ हुआ।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति
मौके पर उप प्राचार्य एस बी शाहा, किड्स स्कूल निदेशक आनंद कुमार, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, सुधांशु दुबे, एकता सहाय, अर्चना शुक्ला अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।




