संत मरियम स्कूल में स्काउट एंड गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

साहस, शौर्य, सामुदायिक सेवा और नेतृत्व प्रदान करना ही स्काउट एंड गाइड का मूल दर्शन है : एसडीपीओ आलोक टूटी

Palamu : संत मरियम स्कूल में चल रहे भारत स्काउट एंड गाइड के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विश्रामपुर अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी श्री आलोक टूटी एवं भारत स्काउट एंड गाइड, पलामू के जिला संगठन आयुक्त अमोद कुमार सिंह की विशेष उपस्थिति रही।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव एवं प्रधानाध्यापक श्री कुमार आदर्श द्वारा अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत करने से हुई। इसके पश्चात अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट-गाइड विद्यार्थियों के शिविर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने प्राकृतिक आपदाओं एवं विषम परिस्थितियों में सीमित संसाधनों के बीच धैर्य, साहस और सूझबूझ से मुकाबला करने से जुड़ी गतिविधियों का प्रदर्शन किया, जिसकी अतिथियों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस अवसर पर श्री आलोक टूटी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत स्काउट एंड गाइड का मूल दर्शन साहस, शौर्य, सामुदायिक सेवा और नेतृत्व प्रदान करना है। आज का यह प्रशिक्षण बच्चों के व्यवहारिक जीवन में निश्चित रूप से काम आएगा। जब हम समाज में बहानेबाजी देखते हैं कि कोई व्यक्ति सक्षम होते हुए भी अपना कर्तव्य नहीं निभाता, तब ऐसे समय में स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण नागरिकों को जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है।उन्होंने आगे कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक के लिए राष्ट्र की रक्षा, समाज की प्रगति और आपसी एकता के लिए स्काउट एंड गाइड का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।आगे इन्होंने कहा कि आप सभी भारत का भविष्य हैं, अपने माता-पिता और समाज का गौरव हैं। आपने तृतीय सोपान पूरा कर लिया है, अब पुरस्कार और सम्मान प्राप्त करने की बारी है। निडर होकर आगे बढ़िए और हर उपलब्धि अपने नाम कीजिए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!