संत मरियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस पर्व

शांति, करुणा और भाईचारे से ही सशक्त समाज का निर्माण : चेयरमैन अविनाश देव

Palamu : संत मरियम स्कूल में क्रिसमस का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रभु यीशु मसीह को स्मरण करते हुए की गई। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श सहित शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से केक काटकर प्रेम, शांति और भाईचारे का संदेश दिया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने सांता क्लॉज का आकर्षक झांकियां, क्रिसमस गीत, एवं नृत्य प्रस्तुत किया।विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में प्रभु यीशु के जीवन, उनके त्याग और मानवता के प्रति प्रेम को सुंदर ढंग से दर्शाया गया।इस अवसर पर चेयरमैन श्री देव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस हमें प्रेम, करुणा, सेवा और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने बच्चों को प्रभु यीशु के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा सदैव सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन नव वर्ष के शुभकामनाओं एवं के साथ हुआ।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

मौके पर उप प्राचार्य एसबी शाहा, किड्स स्कूल निदेशक आनंद कुमार, समन्वयक अमरेंद्र कुमार, सुधांशु दुबे, एकता सहाय,अर्चना शुक्ला अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!