सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच किया जाम

Palamu : जिले के शंखा-पड़वा मोड़ मुख्य पथ पर सोमवार को सड़क हादसा हुआ,जिसमे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.घटना सोमवार शाम पांच बजे की है.घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एन एच 39 को जाम कर दिया है.मिली जानकारी के अनुसार भारत वाणिज्य द्वारा सड़क का मरम्मत कराया जा रहा था.जिस कारण गुरी गांव के पास सड़क को वन-वे किया गया था.इसी बीच मोटरसाइकल सवार युवक मरम्मत कार्य चल रहे साइड में ही घुस गया और एक खड़े हाइवा से टकरा गया.जिससे मोटरसाइकल चालक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.मृतक की पहचान सेवरा गांव निवासी पप्पू चंद्रवंशी (35) के रूप में हुयी है.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया.सूचना मिलने पर बिश्रामपुर बीडीओ राजीव कुमार सिंह,पुलिस निरीक्षक रामाशीष पासवान,बिश्रामपुर थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे व नौगाढ़ा ओपी प्रभारी अनिल कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे.लेकिन स्थानीय लोग पुलिस को न तो शव उठाने दे रहे हैं और न ही सड़क को जाम मुक्त कर रहे हैं.ग्रामीणों का कहना है कि भारत वाणिज्य कंपनी द्वारा सड़क निर्माण कार्य में व्यापक रूप से अनियमितता बरती गयी है.जिस कारण निर्माण के कुछ दिनों बाद ही सड़क जहां तहां कबड़ गया है.जिसके मरम्मत के लिये मनमाने तरीके से सड़क को बगैर बंद किये मरम्मत कार्य करा रहा है,जिस कारण आए दिन दुर्घटना घट रही है.ग्रामीण सड़क निर्माण कंपनी पर कार्रवाई व मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की.

जाम स्थल पर ग्रामीणों का नेतृत्व जिला पार्षद विजय रविदास,वरीय भाजपा नेता सुनील पांडेय,
उप प्रमुख सतेंद्र नारायण सिंह,नंददेव यादव सहित कई पंचायत प्रतिनिधि संयुक्त रूप से कर रहे हैं.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!