सड़क दुर्घटना में सैप जवान मनोज पांडेय की मौत,परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Palamu : सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में बीती रात सड़क दुर्घटना में सैप जवान मनोज पांडेय उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई। वे सदर प्रखंड के बड़कागांव के निवासी थे।बताया जाता है कि फौज से रिटायरमेंट के बाद वे सैप जवान के रूप में झारखंड विधानसभा में अपनी सेवा दे रहे थे।जानकारी के अनुसार गांव में आयोजित होली के अवसर पर अखंड कीर्तन में शामिल होकर वे डाल्टनगंज लौट रहे थे। इसी दौरान पांकी-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर पोखराहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौक के समीप हादसा हो गया। आशंका जताई जा रही है कि वहां बने नए ब्रेकर पर उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वे अपनी बुलेट वाहन के साथ सड़क पर गिर पड़े।सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क कर उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।


मृतक अपने पीछे दो बेटियां और दो बेटे छोड़ गए हैं। परिजनों ने बताया कि बीते वर्ष ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी की शादी की थी। इस घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!