सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के तहत बालूमाथ में चलाया गया वाहन जांच अभियान

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 2026 के तहत रविवार को जिला परिवहन पदाधिकारी, लातेहार उमेश मंडल के नेतृत्व में बालूमाथ थाना क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विशेष रूप से भारी वाहनों की ओवरलोडिंग की जांच की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर ऑन द स्पॉट चालान किया गया।जांच अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी गई और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से दंड शुल्क वसूला गया।
कुल 54 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 6 वाहनों पर चालान किया गया।इस क्रम में कुल 68,500 रुपये की दंड राशि की वसूली की गई।अभियान के दौरान
जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के जांच एवं जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाया जा सके।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!