सतबरवा थाना क्षेत्र के बोहिता पिपरटोला गांव में फूड प्वाइजनिंग से आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में हुए भर्ती
Palamu : सतबरवा थाना क्षेत्र के बोहिता पिपरटोला गांव में बीती रात एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद आधा दर्जन से अधिक व्यक्ति फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार बोहिता पिपरटोला निवासी नितेश कुमार,अनेश कुमार,दीपक कुमार, यशोदा देवी,शशिकांत सहित अन्य व्यक्ति अपने गांव के ही एक व्यक्ति के घर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वहां पर सभी लोगों ने खाना खाया और अपने घर लौट गए घर लौटने के बाद देर रात उन्हें उल्टी दस्त जैसी गंभीर समस्या उत्पन्न होने लगी। जिसके पास सभी की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए सद्भावना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां गुरुवार की सुबह तक इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उन सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है।

वहीं रेफर होने की सूचना मिलने पर पलामू सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कर्मियों को निर्देश देकर अस्पताल में फूड प्वाइजनिंग के मरीजों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।




