सदर थाना में सरहुल, ईद व रामनवमी को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

Palamu : रामनवमी,सरहुल व ईद पर्व को लेकर सदर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सुरेश राम और सदर थाना प्रभाारी लालजी ने संयुक्त रूप से की और संचालन एएसआई समाल अहमद ने किया। मौके पर उपस्थित सदर थाना प्रभारी लालजी ने सभी समुदायों के लोगो से त्योहारों के दौरान प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।उन्होंने कहा की क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में समाज के हर वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है. छोटी सी लापरवाही भी बड़ी घटना का कारण बन सकती है, इसलिए युवाओं को संयमित रहने और सही-गलत का फर्क समझाने की जिम्मेदारी समाज के प्रबुद्धजनों की है।

उन्होंने कहा की रामनवमी त्यौहार के दिन शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।जुलूस के दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास अनावश्यक रूप से नहीं रुकने, ध्वनि विस्तारक यंत्र का सीमित उपयोग करने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा धारदार हथियार लेकर नहीं चलने की हिदायत दी।

मौके पर उपस्थित इंस्पेक्टर सुरेश राम ने लोगो से त्योहार के दौरान डीजे नहीं बजाने और सभी की सहभागिता से त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर जोर दिया।वही वक्ताओं ने भी क्षेत्र में अमन-चैन की परंपरा को हर हाल में कायम रखने का संकल्प दोहराया।

मौके पर एसआई चंद्रशेखर दूबे, एएसआई पंकज तिवारी, तिलेश्वर रजक, एएसआई नबी अंसारी, योगेंद्र पासवान, अरबिंद गुप्ता, चियांकी मुखिया बिनको उरांव, समाजसेवी अजीत मेहता,बीस सूत्री सदस्य प्रेम प्रकाश ठाकुर, पूर्व पंसस मुकेश तिवारी, सुलेमान अंसारी, सुरेंद्र तिवारी, बसंत मेहता, शंभाु ठाकुर, अविनाश गुप्ता, जैरून निशा, शिक्षक रविंद्र सिंह समेत दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!