सदर प्रखंड के सिंगरा गांव से अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर जप्त
Palamu : सदर प्रखंड के सिंगरा कोयल नदी से बीती रात सदर सीओ जागो महतो ने गुप्त सूचना के आधार पर अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टर को जप्त कार्रवाई के लिए सदर थाना भेज दिया है।इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए सदर सीओ जागो महतो ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि प्रतिदिन रात के अंधेरे में बालू माफिया अवैध बालू की तस्करी कर रहे हैं। इसी गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात सिंगरा गांव अमानत नदी से चार ट्रैक्टर को जप्त किया गया है।

उन्होंने बताया की ट्रैक्टर को जप्त कर सदर थाना रखा गया है। और आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में अवैध बालू की तस्करी नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति को अवैध बालू ढुलाई होने की सूचना मिलती है तो वह तुरंत प्रशासन को इसकी सूचना दें प्रशासन उन पर कानूनी कार्रवाई करेगी।




