
सरयू जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज़, भाईचारे का दिया गया संदेश
गारू : पवित्र पर्व ईद-उल-फितर के अवसर पर सरयू स्थित जामा मस्जिद में कारी मो. अजीमुद्दीन साहब के नेतृत्व में अकीदत और श्रद्धा के साथ नमाज़ अदा की गई। इस मौके पर गारू प्रखंड के मायापुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में नमाज़ी मस्जिद पहुंचे और एक साथ मिलकर ईद की नमाज़ अदा की।नमाज़ के दौरान कारी मो. अजीमुद्दीन साहब ने लोगों को आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति का संदेश दिया तथा समाज में एकता बनाए रखने की अपील की। नमाज़ियों ने अल्लाह से देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी।नमाज़ अदा करने के बाद सभी लोग एक-दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।मस्जिद परिसर और आसपास के इलाकों में त्योहार का उल्लास साफ झलक रहा था।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरयू टीओपी प्रभारी राजकुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल जामा मस्जिद से लेकर चौक-चौराहों तक मुस्तैद रहा, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनी रही।इस अवसर पर लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। ईद का यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और इंसानियत का संदेश देने वाला माना जाता है, जिसे सरयू एवं मायापुर सहित पूरे गारू प्रखंड क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।





