सरहुल, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस ने छहमुहान चौक पर किया मॉक ड्रिल

Palamu : सरहुल, ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर पलामू पुलिस ने गुरुवार को व्यापक सुरक्षा तैयारियों का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में छह मुहान चौक के पास मॉक ड्रिल आयोजित कर दंगा एवं आपात स्थिति से निपटने का अभ्यास किया गया। इस दौरान दंगा निरोधक टीम ने संभावित उपद्रव, हुड़दंग व भीड़ नियंत्रण की स्थिति से निपटने का अभ्यास किया।

जवानों ने आंसू गैस के गोले दागने एवं बम निष्क्रिय करने जैसी प्रक्रियाओं का भी प्रदर्शन किया। इस दौरान उपद्रवियों से निपटने का अभ्यास भी किया। इस मौके पर डीएसपी राजीव रंजन ने पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में संयम बनाए रखें और पुलिस मैनुअल के अनुरूप कार्य करें।


उन्होंने आपात स्थिति में तत्परता और सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भीड़ में किसी से भी नहीं उलझने, नियम के अनुसार कार्रवाई करने, हुड़दंगियों की पहचान करने के तरीके साझा किए।

मॉक ड्रिल के दौरान दंगा, आगजनी, बम धमाका या अन्य आपात हालात जैसी काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। इसके बाद पुलिस, दंगा निरोधक बल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन किया।

अभ्यास के तहत भीड़ नियंत्रण की प्रक्रिया, बैरिकेडिंग, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले का उपयोग तथा वाटर कैनन के माध्यम से स्थिति को नियंत्रित करने का प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल में शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, इंस्पेक्टर सुरेश राम,एसआई प्रदीप शर्मा,नागेंद्र चौधरी, ट्रैफिक प्रभारी सत्येंद्र दुबे,एएसआई संतोष पांडे, टिओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टिओपी 3 प्रभारी मंटू कुमार सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान रोहित कुमार,राकेश सिंह, परवेज खान, रिंकू शुक्ला सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!