सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से सफाई कर्मियों के बीच हुआ कंबल का वितरण

sanjay prajapati @ united palamu

Latehar : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से रविवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर में सफाई कार्य में लगे एसएलआरएम कर्मियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह वितरण कार्यक्रम स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि डॉ. चंदन सिंह के द्वारा किया गया।

सांसद कालीचरण सिंह जनसेवा और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए हैं प्रतिबद्ध : डॉ. चंदन सिंह

इस अवसर पर डॉ. चंदन सिंह ने कहा कि एसएलआरएम कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। ठंड के मौसम में उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि सांसद कालीचरण सिंह सदैव जनसेवा और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं। कंबल पाकर सफाई कर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त की और सांसद तथा डॉ चंदन सिंह के प्रति आभार जताया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!