
सांसद प्रतिनिधि डॉ. चंदन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच किया कंबल का वितरण
Sanjay Prajapati @ United Palamu
Latehar : सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि डॉ. चंदन सिंह द्वारा लगभग 50 जरूरतमंद मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान डॉ. चंदन सिंह ने मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा इलाज और सुविधाओं के संबंध में बातचीत की।कंबल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर युवा नेता नागमणि कुमार, आजसू छात्र संघ के नेता मुकेश यादव, अतुल कुमार, समाजसेवी दिलेश्वर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना की और जरूरतमंदों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यही मेरा उद्देश्य है : डॉ. चंदन

मौके पर डॉ. चंदन सिंह ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और जरूरतमंद मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, यही हमारा उद्देश्य है। सांसद कालीचरण सिंह सदैव जनसेवा को प्राथमिकता देते हैं और उनके मार्गदर्शन में आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य लगातार किए जाते रहेंगे। मरीजों की सेवा ही सच्ची सेवा है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भविष्य में भी इस तरह के जनकल्याणकारी कार्यों को जारी रखने की बात कही।




