
सांसद वीडी राम के प्रयास से रेलवे ने धनबाद से भोपाल वाया पलामू होकर एक नई ट्रेन परिचालन की दी स्वीकृति
Palamu : पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम के लगातार प्रयासों के फलस्वरुप पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता को रेलवे कनेक्टिविटी के तहत आवागमन सुगम बनाने हेतु सप्ताह में तीन दिन धनबाद से भोपाल वाया डालटनगंज, गढ़वा रोड़, गढ़वा टाउन, नगर उटारी होकर चोपन होते हुए भोपाल तक सीधी नई ट्रेन का परिचालन जल्द प्रारंभ होने वाली है। उक्त ट्रेन के प्रारंभ होने से विशेषकर पलामू एवं गढ़वा की जनता को आवागमन में सहूलियत होगी। सांसद श्री राम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री आदरणीय अश्वनी वैष्णव के प्रति पलामू संसदीय क्षेत्र की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं आभार व्यक्त किया हैं। इस आशय की जानकारी सांसद वीडी राम के
निजी सचिव अलख दुबे ने दी।





