
सात पड़हा धनकारा में मसना पूजा सह पड़हा सम्मेलन आयोजित,पूर्व मंत्री देवकुमार धान हुए शामिल
Rahul Kumar @ united palamu

लातेहार:15 जनवरी 2026 को सात पड़हा धनकारा में मसना पूजा सह पड़हा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री देवकुमार धान उपस्थित रहे। सम्मेलन में आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए।सम्मेलन में मुख्य रूप से गांवों को संगठित करने, आदिवासी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों के संरक्षण तथा पांचवीं अनुसूची से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही पांचवीं अनुसूची से आदिवासी समाज को होने वाले लाभ और संभावित हानियों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न पड़हाओं से पड़हा बेल, दीवान, कोटवार, महतो और पाहन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला पड़हा बेल प्रभुदयाल उरांव, प्रखंड पड़हा दीवान रामलाल उरांव, पड़हा अगुवा एवं समाजसेवी पहलु उरांव, राजीव उरांव, तुलेश्वर उरांव, तेतर उरांव, बनेश्वर उरांव (बनहरदी), लालधारी उरांव, रामदेव उरांव, बीरबल उरांव, करमलाल उरांव, चुरामन उरांव, बलराम उरांव, चैतू उरांव, धनलाल उरांव, बुद्धादेव उरांव तथा बिनोद उरांव (जिला परिषद सदस्य) सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।





