सिकनी कोल माइंस के पास भीषण सड़क हादसा,दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर


लातेहार: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकनी कोल माइंस के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या JH05AS5465, जो रांची की ओर से आ रहा था, वहीं दूसरी ओर से JH01EY6332 वाहन डाल्टेनगंज की दिशा से आ रहा था। इसी दौरान सिकनी कोलवारी के समीप दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों वाहनों में सवार लोगों को बाहर निकाला।बाहर निकलते ही JH05AS5465 कार सवार दो युवक भाग निकले ग्रामीण पकड़ने का प्रयास किये लेकिन दोनों युवक भाग निकले गनीमत रही कि इस भीषण दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है। मामले की आगे जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!