सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का किया एलान

Patna : सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिय पर कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है। संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।

इधर राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि बुधवार दोपहर के बाद यह खबर तेजी से फैलने लगी कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए नामांकन भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस खबर में सच्चाई है और यह सिर्फ अफवाह नहीं है, तो यह बिहार की राजनीति में एक बड़े अध्याय के अंत जैसा होगा। मनोज झा के मुताबिक नीतीश कुमार लंबे समय से राज्य की राजनीति के केंद्र में रहे हैं और अगर वे मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाते हैं तो इससे सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव आ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के समय में भाजपा की राजनीतिक रणनीति में बदलाव दिख रहा है और महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे मॉडल के बाद अन्य राज्यों में भी नए राजनीतिक प्रयोग किए जा रहे हैं। मनोज झा ने आशंका जताई कि ऐसा होने पर जदयू की राजनीति और संगठन पर बड़ा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर यह सच होता है तो यह जदयू के लिए बेहद भारी राजनीतिक झटका होगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!