सुधीर सिंह बनें हैदरनगर भाजपा के मंडल अध्यक्ष

Sanjay Singh @ United Palamu

Palamu : भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला कार्यालय में पलामू जिला पर्यवेक्षक झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कोडरमा विधायक श्रीमती नीरा यादव एवं चुनाव प्रभारी भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो के उपस्थिति मे पलामु जिला के भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी के द्वारा हैदरनगर मण्डल के अध्यक्ष के रूप में बिलासपुर के सुधीर सिंह को जिम्मेवारी दी गई। अध्यक्ष बनाए जाने पर सांसद वीडी राम, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह, रविन्द्र सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश चन्द्र शिव एवं प्रदीप सिंह, अजय गुप्ता,विनोद पांडेय, सीवी रमण, कामेश्वर सिंह, नर्मदेश्वर सिंह, माणिकचंद शर्मा, बिमलेश सिंह, संजय कुमार सिंह, विरेन्द्र सिंह, विकास सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!