
सुनाय फाउंडेशन ने बेतला में पद्मश्री पीके सेन की याद में किया गरम कपड़ा का वितरण
Palamu : रविवार को पलामू टाइगर रिजर्व के बेतला स्थित ओपन थियेटर में सुनाय फाउंडेशन ने बनकर्मियों के बीच गरम कपड़ा वितरण किया। पद्मश्री स्वर्गीय पीके सेन की याद में लगातार दूसरे वर्ष यह कार्यक्रम किया गया।
स्वर्गीय पीके सेन ने पीटीआर को एक ऊंचाई तक पहुंचाया : डॉ. डीएस श्रीवास्तव
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में देश के जाने माने वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ दयाशंकर श्रीवास्तव, सुनाय फाउंडेशन के फाउंडर निदेशक रिचा सेन, पूर्व एसीएफ अर्जुन बड़ाइक मौजूद थे। देश के जाने माने वन्य जीव विशेषज्ञ सह पूर्व आईएफएस पीआर सिन्हा ने इस कार्यक्रम के लिए भेजे संदेश में इस इलाके में पीके सेन के योगदान के बारे में बताया। डॉ डीएस श्रीवास्तव ने कहा कि स्वर्गीय पीके सेन पलामू टाइगर रिजर्व के एक ऐसे निदेशक थे जिन्होंने पीटीआर को एक ऊंचाई तक पहुंचाया। चाहे पर्यटन हो या वन्य प्राणी की सुरक्षा दोनों में उनकी समान सहभागिता रही। वे देश के कई जगह सेवा प्रदान किया। वे देश के एकमात्र आईएफएस अधिकारी है जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
सुनाय फाउंडेशन द्वारा महिला व बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए जाते हैं : रिचा सेन
रिचा सेन ने कहा कि सुनाय फाउंडेशन द्वारा झारखंड सहित बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में महिला व बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में कई कार्य किए जाते है। चूंकि स्वर्गीय पीके सेन पलामू टाइगर रिजर्व में अधिकारी के रूप में अपना सेवा दे चुके है इसलिए यहां उनकी याद में वस्त्र वितरण कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी अन्य कार्यक्रम किए जाने की प्लानिंग की जा रही है। अर्जुन बड़ाइक ने कहा कि बन कर्मियों के बीच इस तरह के आयोजन से उनका उत्साह बढ़ता है। बन कर्मी जंगल बचाने की मुहिम के मुख्य कड़ी होते है। उनका प्रोत्साहन करना जरूरी है। वरीय रंगकर्मी सैकत चटर्जी ने इस कार्य के लिए सुनया फाउंडेशन को शुभकामना दिया।
कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम को सफल बनाने में वनकर्मी संतोष कुमार, निरंजन कुमार, सुनाय फाउंडेशन के सदस्य स्वरूप चक्रवर्ती, पर्यटन अधिकारी विवेक तिवारी का सराहनीय योगदान रहा। कार्यकम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन सुनाय फाउंडेशन के ट्रस्टी सह कोषाध्यक्ष निशांत कुमार ने किया।




