सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए पीएम मोदी, किया ज्योतिर्लिंग का अभिषेक और दर्शन-पूजन

Somnath : सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल होने गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सड़क मार्ग से मंदिर तक पहुंचे पीएम मोदी के स्वागत में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकले। बता दें कि देश के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में सबसे पहले सोमनाथ महादेव का उल्लेख किया जाता है। इसकी स्थापना के 1000 साल पूरे होने के अवसर पर सरकार और मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया गया है। इसके तहत कई धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पीएम मोदी सोमनाथ में आयोजित ड्रोन शो के भी साक्षी बने। ड्रोन शो से पहले प्रधानमंत्री ने मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन भी किया।

पीएम मोदी शौर्य यात्रा में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी रविवार सुबह 9:45 बजे ‘शौर्य यात्रा’ में हिस्सा लेंगे। यह एक औपचारिक जुलूस है जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया गया है। इसमें कहा गया है कि यात्रा में 108 घोड़ों का एक प्रतीकात्मक जुलूस होगा, जो वीरता और बलिदान को दर्शाता है। इसके बाद, मोदी सुबह 10:15 बजे मंदिर में पूजा करेंगे और सुबह 11 बजे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बयान में कहा गया है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत के उन अनगिनत नागरिकों को याद करने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया है, जो भविष्य की पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करता रहेगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!