सोहर – मोरहर नदी के तट पर शिवरात्रि के अवसर पर भव्य मेले का होगा आयोजन


नौडीहा बाजार ( पलामू) छतरपुर – नौडीहा बाजार के सीमावर्ती क्षेत्र बारा गांव में अवस्थित शिव मंदिर की प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का रूप रेखा तैयार करने के लिए कमिटी की गठन के लिए हरि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक की सफल संचालन विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती ने किया। इस बैठक में सर्व सहमति से अध्यक्ष विशुनपुर पंचायत के मुखिया जितेंद्र कुमार भारती उर्फ जीतू ,उपाध्यक्ष गोपाल पाठक, कोषाध्यक्ष रौशन कुमार व उप कोषाध्यक्ष सोनू कुमार सिंह,सचिव हरि प्रकाश सिंह,उप सचिव शत्रुध्न साव को बनाया गया है। मेले समिति का मुख्य संरक्षक मुखिया प्रतिनिधि आलोक यादव, सांसद प्रतिनिधि अमरेश कुमार श्रीवास्तव उर्फ मुन्ना मुखिया ,मड़वा पंचायत के पूर्व मुखिया कमलेश राम,विजय कुमार सिंह , संतोष कुमार सिंह,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव , राजा राम सिंह को बनाया गया। मौक पर नव नियुक्त मेले समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार भारती ने कहा कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य तरीके से मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। उन्होंने बताया कि देवनादह नदी पर वर्ष 1987 से मेले लगते आ रहे है लेकिन कोई समिति का गठन नहीं थी जिसके कारण आज तक इस मेले की विकास नहीं हुआ। लेकिन विशुनपुर पंचायत के मुखिया सह मेले समिति के अध्यक्ष के पहल पर इस बार मेला समिति बनाया गया है। उन्होंने कहा इस पर्यटन स्थल बनाने के लिए झारखंड सरकार में वित मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक राधा कृष्ण किशोर से आग्रह करने की बात कहा है। वहीं पर मौजूद कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सोनू कुमार सिंह ने कहा कि पेयजल सुविधा की व्यवस्था चापकल लगाने की पूरी जिम्मेवारी उठाए है। मौके पर बसपा जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार , पूर्व पंचायत समिति सदस्य डॉ दिनेश्वर राम, शिव प्रसाद साव,नरेंद पाठक,उप मुखिया अजय कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार,मनोज यादव,राजेश यादव,नंदलाल शर्मा,अशोक के अलावा मनोज कुमार सिंह पटेल, राजेंद्र यादव,अखिलेश मालाकार,पूर्व मुखिया कृष्णा राम,चंदन कुमार रजक,छोटेलाल रजक समेत काफी संख्या ग्रामीण लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!