
स्वर्गीय सीताराम मेहता के श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा पलामू
श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे अतिथियों ने कहा: सादगी की मिसाल थे स्वर्गीय सीताराम मेहता

Palamu : पलामू सहित पूरे झारखंड राज्य में एजुकेशन की दुनिया में क्रांति पैदा करने वाला डेडीकेटेड सोसायटी के अभिभावक स्वर्गीय सीताराम मेहता के श्रद्धांजलि सभा में कई दिग्गज शामिल हुए। सभी आगत अतिथियों का स्वर्गीय सीताराम मेहता के पुत्र डॉक्टर अजीत मेहता और इंजीनियर विनय कुमार मेहता और डॉक्टर श्वेता कुमारी ने अगवानी की। श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे सभी लोगों ने स्वर्गीय सीताराम मेहता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले सभी लोगों ने कहा कि स्वर्गीय सीताराम मेहता का पूरा जीवन त्याग और तपस्या भर रहा। उन्होंने जीवन भर सादगी की मिसाल पेश की।
पूरी तरह से शिक्षित है स्व. सीताराम मेहता का परिवार

स्वर्गीय सीताराम मेहता का पूरा परिवार शिक्षित है। इनके पुत्र इंजीनियर विनय कुमार मेहता ने डेडीकेटेड सोसाइटी के माध्यम से अभी तक हजारों छात्र-छात्राओं को इनके मंजिल तक पहुंचाया। इनके द्वारा पढ़ाए हुए कई छात्र देश और विदेश में अपनी सफलता का परचम लहरा रहे हैं। यह कार्य लगातार जारी है। इंजीनियर विनय मेहता का सपना है : “पढ़ें पलामू-बढ़े पलामू”। इसी सपने को पूरा करने में वे दिन-रात अपनी पसीना बहा रहे हैं। विनय मेहता की पत्नी डॉक्टर श्वेता कुमारी मानवदेवी डेडीकेटेड इंटर कॉलेज और डेडिकेटेड प्रीमीयर स्कूल का संचालन करती है। डेडीकेटेड सोसाइटी के अभिभावक सीताराम मेहता अब नहीं रहे। उनके पुत्र आईआईटी गुरु विनय मेहता ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया है। स्वर्गीय सीताराम मेहता के एक और पुत्र डॉ. अजीत मेहता देश स्तर के हड्डी और नस रोग विशेषज्ञ हैं। स्वर्गीय सीताराम मेहता के दो अन्य पुत्र सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रखते हैं।
आगत अतिथियों का किया स्वागत

स्वर्गीय सीताराम मेहता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचे हुए लोगों का उनके पुत्र डॉक्टर अजीत कुमार मेहता, आईआईटी गुरु इंजीनियर विनय कुमार मेहता और डॉक्टर श्वेता कुमारी ने स्वागत किया। पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सैकड़ो की संख्या में लोग श्रद्धांजलि सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज की। सभी लोगों ने स्वर्गीय सीताराम मेहता को एक नेक इंसान बताया।
श्रद्धांजलि सभा में इनकी रही उपस्थिति

मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुण शंकर, पलामू चेंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर, संत मरियम आवासीय स्कूल के अध्यक्ष अविनाश देव, पर्यावरणविद डॉक्टर कौशल किशोर जायसवाल, नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता बीनू सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, भाजपा नेता मनोज सिंह, भारतीय जनता पार्टी के पलामू जिला अध्यक्ष अमित कुमार तिवारी, पांकी के विधायक डॉक्टर कुशवाहा शशि भूषण मेहता, कांग्रेस नेता रूद्र शुक्ला, पलामू जिला व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, दिग्गज कांग्रेस के नेता दीनानाथ तिवारी, भारत सरकार सड़क सुरक्षा के सदस्य रविंद्र नाथ तिवारी, डॉ संजय कुमार, डॉक्टर सच्चिदानंद, डॉक्टर संजय कुमार तिवारी, डॉक्टर राजीव नयन, डॉक्टर अमित उपाध्याय, आरसी लाइफ केयर के डायरेक्टर मनीष तिवारी, डॉक्टर पवन पटेल, प्रोफेसर आर्यन सिंह, प्रोफेसर यूएस चौबे, प्रोफेसर राहुल चतुर्वेदी, बृजेश शुक्ला, आलोक सिन्हा, विजय उपाध्याय, कुणाल तिवारी, रवि शंकर दुबे, पलामू जिले के वरिष्ठ पत्रकार संजीव नयन, दिलीप कुमार, रविंद्र कुमार उपाध्याय, दीपक तिवारी, प्रफुल्ल गिरी सहित डेडीकेटेड का पूरा परिवार उपस्थित था।




