स्व. सीताराम मेहता के श्रद्धांजलि सभा में मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर और पलामू चेंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर हुए शामिल

Palamu : मेदिनीनगर स्थित सुदना निवासी ‘डेडिकेटेड एकेडमी’ के संचालक विनय कुमार मेहता के पूज्य पिता स्वर्गीय सीताराम मेहता के विगत दिनों हुए निधन के उपरांत उनके आवास पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर और पलामू चेंबर के अध्यक्ष आनंद शंकर सम्मिलित हुए। मौके पर अरुणा शंकर ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और दिवंगत पुण्यात्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि महादेव से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं समस्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। मौके पर स्वर्गीय सीताराम मेहता के पुत्र डॉक्टर अजीत मेहता और इंजीनियर विनय कुमार मेहता मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!