हर्षोल्लास के साथ मां सरस्वती पुजा संपन्न,श्रदालुओं ने दी भावभीनी विदाई

बारियातु:प्रखंड मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय, आदर्श मध्य विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत सभी सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों सहित ग्रामीण क्षेत्रों के टोले मुहल्ले में शुक्रवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ की गयी. शिक्षण संस्थान, क्लब व मोहल्ले के युवकों ने जगह-जगह मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की. घरों में छोटे मूर्ति या चित्र स्थापित कर पूजा-अर्चना की गयी. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा. सुबह से ही छात्र-छात्राओं में माता की पूजा को लेकर भारी उत्साह देखा गया. सभी जगह शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से पूजा की गयी. इलाके में पंडाल एवं प्रतिमाओं के दर्शन के लिए विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कई जगह पंडाल बनाकर पूजा की गयी. पूजा समितियों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया. कई पूजा समितियों ने धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों व भजन कीर्तन का भी आयोजन किया.वहीं शनिवार को मां सरस्वती को भावभीनी विदाई दी गयी. विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा निर्देशित दिशा निर्देश का पालन किया । इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका और शान्ति व्यवस्था के साथ पुजा और विसर्जन को लेकर थाना प्रभारी रंजन पासवान के नेतृत्व में पुलिस के सक्रिय गस्ती दल ने सराहनीय योगदान दिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!