हर किसी के पास नम्र स्वभाव से पेश आ रही है नम्रता, डोर टू डोर जनसंपर्क कर ले रही है आमजनों का आशीर्वाद

Palamu : मेदिनीनगर नगर निगम पद के प्रत्याशी नम्रता का स्वभाव इस कदर नम्र है कि उन्हें हर किसी का आशीर्वाद मिलता दिख रहा है। वे अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जहां भी जा रही है, अपने पर्सनालिटी और ज्ञान के बल-बूते आम जनमानस को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। अपने संक्षिप्त जनसंपर्क अभियान के दौरान पूरे निगम क्षेत्र में नम्रता चर्चा का विषय बन गई है। कल क्या होगा, कोई नहीं जनता। लेकिन इतना तो तय हैं कि आने वाला समय नम्रता का है, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। नम्रता अपने पिता से अलग इस मायने में हैं कि इनमें अभी तक गुस्सा नाम की चीज नहीं देखा गया है। अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान जिस सहज भाव और शैली से वह आम लोगों से मिल रही हैं, उनका हाल-चाल ले रही हैं, यह अपने आप में एक मिसाल है। नम्रता के पिता केएन त्रिपाठी लंबे दिनों से राजनीति में हैं। लेकिन नम्रता के लिए राजनीति एकदम नया हैं। बावजूद इसके उन्होंने कम समय में ही राजनीति की दुनिया में एक अमिट छाप छोड़ दी है। बता दें कि नम्रता त्रिपाठी मेदिनीनगर नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए अपना भाग्य आजमा रही है। इस दौरान वे लगातार जनसंपर्क अभियान कर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त कर रही है।

गर्म है चर्चाओं का बाजार

बता दें कि मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र में चुनाव को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू है। लोग पूरे जोश खरोश के साथ अपना नामांकन कर रहे हैं। साथ ही सभी प्रत्याशी अपनी प्राथमिकता भी गिना रहे हैं। इन सबों के बीच यहां के मतदाता पूरी तरह से खामोश होकर पूरे चुनावी प्रक्रिया पर अपनी गहरी नजर बनाए हुए हैं। चुकी यह शहरी क्षेत्र का चुनाव है, इसलिए यहां के मतदाता भी पढ़े लिखे और काफी बुद्धिजीवी हैं। नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने के बाद यह देखा जाएगा कि महापौर पद के लिए कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।इसके साथ ही यहां के मतदाता यह तय करेंगे कि निगम क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किसके हाथों हो सकता हैं। इन सभी तथ्यों के बारे में सोच विचार करने के बाद मतदाता अपना अंतिम मोहर लगाएंगे। और यही अंतिम मुहर यह तय करेगा कि यहां का महापौर कौन होगा ? इसमें अभी थोड़ा विलंब है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!