हिंडाल्को ने सीएसआर के तहत एक भी ठोस कार्य नहीं किया है:रवि डे

Latehar : झाविस नेता सह समाजसेवी रवि कुमार डे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर हिंडाल्को कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के अधिकारी आम जनता को गुमराह करने और झूठे आश्वासन देने में लगे हुए हैं। उनका आरोप है कि कंपनी ने अपने सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया है।

रवि कुमार डे ने कहा कि बॉक्साइट माइंस से टोरी और रिचुघुटा साइडिंग तक के गांवों के लोग कंपनी की कार्यशैली से नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने टोरी और रिचुघुटा साइडिंग में राजेश भगत नामक व्यक्ति को ठेकेदार बना रखा है, जिसके माध्यम से वर्षों से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि रिचुघुटा साइडिंग में 42 रैक की लोडिंग का मजदूरी भुगतान मजदूरों को नहीं किया गया। साथ ही आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा अन्य कई अनियमितताएं भी की गई हैं।

कंपनी का उद्देश्य केवल मजदूरों और स्थानीय लोगों का शोषण करना है।

रवि कुमार डे ने कहा कि इन घटनाओं से स्पष्ट होता है कि कंपनी का उद्देश्य केवल मजदूरों और स्थानीय लोगों का शोषण करना है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए तथा कंपनी को सीएसआर के तहत क्षेत्र में विकास कार्य सुनिश्चित करने के लिए बाध्य किया जाए।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!