
हुंडरा में भुइयां समाज ने मनाया शबरी जयंती
Latehar: हेरहंज प्रखण्ड के हुंडरा ग्राम में झारखंड भुइयां समाज विकास समिति, लातेहार के तत्वावधान में माता शबरी जयंती समारोह श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में माता शबरी और भगवान राम के अटूट विश्वास, निस्वार्थ प्रेम और भक्ति भाव की कथा का स्मरण किया गया।वक्ताओं ने कहा कि वनवास काल के दौरान माता शबरी ने वर्षों की प्रतीक्षा के बाद मंतंग ऋषि के आश्रम में अपने आराध्य भगवान श्रीराम को प्रेमपूर्वक मीठे बेर खिलाए थे। वह बेरों को स्वयं चखकर उनके मीठे होने की पुष्टि करती थीं और फिर प्रभु श्रीराम को अर्पित करती थीं, जो उनकी निष्कलंक भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। भुइयां समाज माता शबरी को अपने समाज की महान विभूति मानते हुए हर वर्ष उनकी जयंती मनाता है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष राजू राम, जिला कोषाध्यक्ष संकेश्वर राम, जिला प्रवक्ता गोविंद राम, उपप्रमुख विजय उरांव, मुख्य संरक्षक जीनिया देवी, सचिन शंभू भुइयां, सोनू जायसवाल, परमेश्वर भुइयां सहित समाज के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
समारोह के दौरान समाज की एकता, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक विकास पर भी बल दिया गया। अंत में सामूहिक रूप से माता शबरी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।





