
हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में हुई मासिक समीक्षा बैठक
alamu : अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद की अध्यक्षता में अस्पताल के सभागार में मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया। जिसमें उपस्थित एमपीडब्लू, एएनएम, कोल्ड चैन हैंडलर एवं सीएचओ ने भाग लिया। मासिक बैठक में उपाधीक्षक के द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति के उपरांत वित्तीय वर्ष 2025 -2026 के स्वास्थ्य के सभी कार्यक्रमों एवं इंडिकेटर पर विस्तृत चर्चा किया गया। जिसमे निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्ति करने वाले संस्थान के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा लक्ष्य से पिछड़े हुए संस्थान के कर्मियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ही कार्य करने के लिए निर्देश भी दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बिभूति कुमार गुप्ता, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रेम मणि सुधांशु, प्रखंड डाटा प्रबंधक रंजीत कुमार मेहता, एएनएम राजमुनि देवी, पिंकी कुमारी, विनीता सिंह, अर्चना कुमारी, सीएचओ धीरेन्द्र कुमार, स्नेहा कुमारी, रामी किंडो, पम्मी कोरियार, करुणा निधि, सरोज कुमारी सहित दिलीप कुमार, दिलीप, विमलेश कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।




