हुसैनाबाद : अपराधियों ने 50 वर्षीय व्यक्ति को पीट कर किया घायल, रांची रेफर
Palamu : हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा कला गांव निवासी जगनारायण यादव उम्र 50 वर्ष को रविवार की दोपहर अपराधियों ने लाठी डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में घायल के पुत्र दीपक कुमार यादव ने बताया कि उनके पिता जगनारायण यादव हुसैनाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहे थे।
इसी बीच रास्ते में हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के चऊआ चट्टान गांव के पास तीन अपराधियों ने उनका बाइक रुकवाया और उनको लाठी डंडे से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल जगनारायण यादव को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।
यहा पर भी चिकित्सको ने उनका इलाज करने के बाद भी उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। इस घटना के बाद से घायल के परिजन काफी डरे सहमे हुए हैं।




