हुसैनाबाद : दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा बाइक सवार फरार

Palamu : पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के कुर्मिपुर गांव निवासी स्वर्गीय पारस नाथ ठाकुर के पुत्र निरंजन ठाकुर उम्र करीब 35 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि गुरुवार की दोपहर निरंजन ठाकुर अपने गांव के एक युवक कमलेश कुमार का बाइक लेकर हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव मुंडन कार्यक्रम में गया था। उधर से शाम के समय घर लौटने के क्रम में गम्हरिया गांव के पास उसकी बाइक की टक्कर दूसरे बाइक से हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर निरंजन ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया।

वही दूसरे बाइक पर सवार बाइक चालक भागने में सफल रहा। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी हुसैनाबाद थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनाबाद थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल निरंजन ठाकुर को इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडली अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है। घटना के बाद से दूसरा बाइक चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर शव का इंक्वेस्ट कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!