हुसैनाबाद : 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Palamu : होली के दिन बुधवार को हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के हीरा सिकनी गांव में खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गांव में जहां एक ओर लोग अबीर-गुलाल में सराबोर थे, वहीं दूसरी ओर 70 वर्षीय बुजुर्ग विश्वनाथ रजवार की बेरहमी से टांगी मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान हीरा सिकनी निवासी विश्वनाथ रजवार (70वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि गांव के ही उनके गोतिया कपिल रजवार (25 वर्ष) ने गुस्से और शराब के नशे में धुत होकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। होली के दिन पहले से ही माहौल में शराब का असर था। इसी दौरान बात इतनी बढ़ गई कि कपिल रजवार ने टांगी उठा ली और विश्वनाथ रजवार पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। होली का उत्सव पलभर में सन्नाटे में बदल गया। सूचना मिलते ही हुसैनाबाद थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो जाएगा। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश और शराब के नशे को घटना का कारण माना जा रहा है।

सोन नदी देवरी से अज्ञात महिला का शव बरामद

हुसैनाबाद सोन नदी देवरी कला के पास बुधवार की रात्रि बालू में दबा महिला का शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही देवरी ओपी पुलिस, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता व हुसैनाबाद थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है। दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता ने बताया कि रात्रि करीब 9 बजे अज्ञात शव होने सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही प्रशासन वहां पहुंचकर घटना की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि
महिला की उम्र करीब 25–30 वर्ष है ।लाल टी-शर्ट व लेगिंस पहने हुई है।दाहिने हाथ में लाल चूड़ी, गले में काला धागा है। शव के सड़न व फूल जाने के कारण पुलिस क़ो पहचान कराने मे परेशानी हो रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!